नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- शनिवार रात वाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स एसोसिएशन के वार्षिक डिनर के दौरान हुई गोलीबारी की घटना के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर साजिश वाली थ्योरी तेजी से वायरल हो गई। बिना किसी ठोस सबूत के लाखों यूजर्स ने दावा किया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वैंस पर हुई यह घटना पूरी तरह 'स्टेज्ड' और 'मनगढ़ंत' थी। एक्स पर रविवार दोपहर तक 'स्टेज्ड' शब्द के साथ तीन लाख से अधिक पोस्ट वायरल हो चुके थे। 'फॉल्स फ्लैग', 'बैंक्वेट हॉल साजिश' और 'इजरायल कनेक्शन' जैसे थ्योरी सोशल मीडिया पर छा गए। द न्यू यॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सोशल मीडिया एनालिटिक्स कंपनी ट्वीटबाइंडर के आंकड़ों में रविवार दोपहर तक एक्स पर 'स्टेज्ड' संबंधी 3 लाख से अधिक पोस्ट दर्ज किए गए।घटना क्या थी? दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, उपराष्ट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.