नई दिल्ली, फरवरी 25 -- अमेरिकी राष्ट्र्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को जोर का झटका दिया है। अमेरिका ने भारत से आयात होने वाले सोलर पैनलों पर 126% की शुरुआती टैरिफ लगाने का फैसला किया है। अमेरिकी वाणिज्य विभाग का कहना है कि भारत सरकार ने अपने निर्माताओं को गलत तरीके से सब्सिडी (आर्थिक मदद) दी, जिससे वे सस्ते उत्पाद बेचकर अमेरिकी कंपनियों को नुकसान पहुंचा रहे थे। इसी तरह, इंडोनेशिया पर 86% से 143% और लाओस पर 81% शुल्क लगाने का भी प्रस्ताव है।इसका क्या असर होगा? ब्लूमबर्ग की खबर के मुताबिक भारत पर इस फैसले से भारतीय सोलर कंपनियों का अमेरिकी बाजार में जाना मुश्किल हो जाएगा। 2024 में भारत ने अमेरिका को 792.6 मिलियन डॉलर (करीब 6,500 करोड़ रुपये) के सोलर उत्पाद निर्यात किए थे, जो 2022 की तुलना में 9 गुना ज्यादा है। अमेरिका पर असर की बात करें तो इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.