नई दिल्ली, अप्रैल 11 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हैती के एक प्रवासी द्वारा फ्लोरिडा के एक पेट्रोल पंप पर हथौड़े से हमला कर एक महिला की हत्या किए जाने का वीडियो साझा किया। इसके साथ ही उन्होंने अपने प्रशासन के निर्वासन अभियान को सही ठहराने की कोशिश की।40 वर्षीय रोलबर्ट जोआशिन को फोर्ट मायर्स में दो अप्रैल को एक महिला की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। अधिकारियों ने बताया था कि आरोपी हैती से है और वह 2022 में अमेरिका पहुंचा था। हमले में मारी गई महिला की पहचान बांग्लादेश मूल की 51 वर्षीय प्रवासी के रूप में हुई है जिसकी दो वयस्क बेटियां हैं। ट्रंप ने गुरुवार देर रात 'ट्रुथ सोशल' पर यह वीडियो साझा किया। वह अक्सर यह दिखाने की कोशिश करते रहे हैं कि प्रवासियों के कारण अमेरिका में अपराध बढ़ रहा है। ट्रंप ने अपनी पोस्ट में कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.