नई दिल्ली, अगस्त 11 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले महीने तुर्किये से ब्रिटेन के लिए एक बेहद गुप्त सैन्य उड़ान से यात्रा की और सभी को चकमा दे दिया। इस गुप्त ऑपरेशन में ट्रंप को एक विमान से दूसरे विमान तक पहुंचाने के लिए एयरपोर्ट के कैटरिंग ट्रक का इस्तेमाल किया गया। यह असाधारण सुरक्षा व्यवस्था ईरान की ओर से ट्रंप की हत्या की एक गंभीर धमकी के कारण की गई थी। वाशिंगटन पोस्ट ने यह जानकारी दी। उस समय व्हाइट हाउस ने बताया था कि राष्ट्रपति तुर्किये से ब्रिटेन के लिए एयर फोर्स वन से उड़ान भर रहे हैं। ट्रंप तुर्किये में नाटो शिखर सम्मेलन में शामिल हुए थे। लेकिन ट्रंप के विमान में सवार होने के कुछ ही देर बाद वह गुप्त रूप से विमान से बाहर निकले और कैटरिंग ट्रक के जरिए दूसरे विमान में पहुंचाए गए। इसके बाद उन्होंने उसी दूसरे छोटे विमान से...