नई दिल्ली, जनवरी 28 -- India-EU Trade Deal: भारत और यूरोपीय संघ के बीच मंगलवार को मदर ऑफ ऑल डील्स फाइनल हो गई। इस व्यापार समझौते को कई मायनों में ऐतिहासिक बताया जा रहा है। हालांकि भारत EU की इस ट्रेड डील के बाद अमेरिका खिसियानी बिल्ली की तरह खंभा नोच रहा है। अमेरिका के एक शीर्ष अधिकारी ने बुधवार को कहा है कि यह सौदा भारत के पक्ष में झुका हुआ प्रतीत होता है। आगे ट्रंप के अधिकारी ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जिस तरह अन्य देशों पर टैरिफ लगाकर उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया है, यही कारण है कि यूरोपीय संघ भारत की ओर रुख कर रहा है। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर ने फॉक्स बिजनेस के साथ एक इंटरव्यू में कहा कि इस समझौते से भारत खूब मजे करेगा। ग्रीर ने कहा, "मैंने अब तक इस डील के कुछ डिटेल्स देखे हैं। सच कहूं तो इसमें भारत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.