नई दिल्ली, मार्च 11 -- Iran War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक हालिया बयान ने वैश्विक बाजारों में हलचल मचा दी है। मंगलवार को फ्लोरिडा में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने भविष्यवाणी की कि वेस्ट एशिया में जारी युद्ध जल्द ही समाप्त हो सकता है। उनके इस बयान के बाद वैश्विक तेल की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई, जिससे उन निवेशकों को राहत मिली है जो लंबे समय तक ऊर्जा आपूर्ति ठप होने की आशंका जता रहे थे। ट्रंप की टिप्पणी के बाद कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट देखी गई। सोमवार को जहां युद्ध के कारण तेल तीन साल के उच्चतम स्तर पर था, वहीं मंगलवार को तस्वीर बदल गई। ब्रेंट क्रूड की दरों में 7.2 प्रतिशत के करीब यानी कि 7.15 डॉलर की कमी दर्ज की गई। नई कीमीत 91.81 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। वहीं, WTI क्रूड की दरों में 6.26 डॉलर की कमी दर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.