वॉशिंगटन, मार्च 27 -- अमेरिका में आंतरिक सुरक्षा विभाग (डीएचएस) की 40 दिनों से अधिक से चल रही तालाबंदी के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि वह परिवहन सुरक्षा प्रशासन (टीएसए) के अधिकारियों को तत्काल भुगतान करने के लिए एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करेंगे। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि मैं होमलैंड सुरक्षा सचिव मार्कवेन मुलिन को हमारे टीएसए एजेंटों को इस आपातकालीन स्थिति से निपटने और हवाई अड्डों पर डेमोक्रेटिक पार्टी के सदस्यों की अराजकता को जल्दी से रोकने के लिए तुरंत भुगतान करने का निर्देश देने वाले एक आदेश पर हस्ताक्षर करने जा रहा हूं। यह आसान नहीं, लेकिनअमेरिकी राष्ट्रपति ने कहाकि यह करना आसान काम नहीं है, लेकिन मैं इसे करने जा रहा हूं। मैं अपने मेहनती टीएसए एजेंटों और आईसीई को हवाई अड्डों पर दी गई अविश्वसनीय मदद के लिए धन्यव...