वॉशिंगटन, मई 15 -- ईरान युद्ध को लेकर अमेरिका को चीन की मदद नहीं चाहिए। यह बात अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि चीन में हाई लेवल मीटिंग में पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप ने इस बाबत कोई बात नहीं की है। ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से किसी तरह की मदद नहीं मांगी है। रुबियो के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति ने चीन के राष्ट्रपति से ईरान युद्ध में मदद को लेकर किसी तरह की बात नहीं की। उन्होंने कहाकि अमेरिका को इस तरह मदद चाहिए भी नहीं। समझौते में कोई छूट नहींअमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहाकि अगर ईरान यह सोचता है कि अमेरिका समझौते के लिए कोई छूट देने वाला है तो यह उसकी सबसे बड़ी भूल है। ईरान को किसी भी कीमत पर परमाणु हथियार हासिल नहीं करने दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी कह डाला कि ईरान को इस भ्रम में भी...