नई दिल्ली, मार्च 23 -- रूस ने मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के राजनीतिक एवं राजनयिक समाधान की मांग की है। यह बयान ठीक उसी समय आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुलासा किया कि वाशिंगटन और तेहरान के बीच संघर्ष समाप्त करने के लिए बातचीत हुई है। ट्रंप ने सोमवार को कहा कि पिछले दो दिनों में दोनों पक्षों के बीच 'शत्रुता के पूर्ण एवं समग्र समाधान' को लेकर बहुत अच्छी और सार्थक वार्ता हुई है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि उन्होंने ईरानी ऊर्जा अवसंरचना पर संभावित हमलों को रोकने का आदेश दिया है। इससे पहले ट्रंप ने ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य को तुरंत फिर से खोलने का अल्टीमेटम जारी किया था। गौरतलब है कि 28 फरवरी 2026 को अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर की गई बमबारी के बाद शुरू हुए इस युद्ध के कारण होर्मुज स्ट्रेट प्रभावी रूप से बंद पड़ा हुआ है...