नई दिल्ली, मार्च 30 -- Top News Today: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा है कि बातचीत चाहे कितनी भी जारी रहे, लेकिन होर्मुज स्ट्रेट को तुरंत खोल दिया जाए, अन्यथा अमेरिका ईरान के ऊर्जा ठिकानों और तेल कुओं पर जोरदार हमला बोल देगा। ट्रंप ने स्पष्ट रूप से चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ईरान स्ट्रेट को पूरी तरह और बिना किसी खतरे के नहीं खोलता, तो अमेरिका ईरान की पावर प्लांट्स और ऊर्जा सुविधाओं को निशाना बनाएगा। दूसरी ओर, अमेरिका के सबसे बड़े सहयोगी देश जर्मनी में वाशिंगटन के खिलाफ विरोध की आवाजें तेज हो गई हैं। जर्मनी की दक्षिणपंथी पार्टी अल्टरनेटिव फॉर जर्मनी (AfD) ने देश में तैनात लगभग 40 हजार अमेरिकी सैनिकों को तुरंत बाहर निकालने की मांग की है। पढ़ें आज की बड़ी खबरें.खार्ग द्वीप पर ईरान को ट्रंप की नई चेतावनी अमे...