नई दिल्ली, सितम्बर 24 -- चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग गुरुवार को तीन दिवसीय यात्रा पर अमेरिका पहुंचे, जहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने प्रोटोकॉल तोड़ते हुए खुद जॉइंट बेस एंड्रयूज एयरपोर्ट पहुंचकर उनका स्वागत किया। करीब एक दशक में जिनपिंग की यह पहली आधिकारिक अमेरिका यात्रा है। उधर सोशल मीडिया पर जिनपिंग की इसी यात्रा का जिक्र करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पार्टी प्रवक्ता उदित राज ने मोदी सरकार पर निशाना साधा और 'अंधभक्तों' को जागने का कहते हुए उन्हें एक बड़ी नसीहत दी। इस दौरान उदित राज ने दो साल पहले प्रधानमंत्री मोदी की दो साल पहले की अमेरिका यात्रा को भी याद किया और बताया कि तब ट्रम्प ने कहा था कि मोदी अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान उनसे मिलने आ रहे हैं। साथ ही उदित राज ने आगे यह भी कहा कि तब ट्रम्प अपने घर आए मोदी का स्वागत...