नई दिल्ली, अगस्त 12 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खुद को पूरी दुनिया का 'चौधरी' समझते हैं। इन दिनों वो टैरिफ के तीरों से दुनिया को डराने की कोशिश में लगे हुए हैं। जो देश उनके मन की बात नहीं करता उस पर टैरिफ ठोक देते हैं। भारत पर ट्रंप ने 50 फीसदी टैरिफ लगाया है। लेकिन ट्रंप की 'अमेरिका फर्स्ट' वाली दादागीरी अब उनके लिए ही बोझ बन रही है। BRICS देशों भारत, चीन, रूस, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका पर लगाए गए भारी-भरकम टैरिफ ने इन 'पांच पांडवों' को एकजुट कर दिया है, जो अब ट्रंप के खेल को पलटने की तैयारी में हैं। ट्रंप सोचते थे कि ये देश झुक जाएंगे, लेकिन इसके बजाय वे वैश्विक अर्थव्यवस्था को नए सिरे से गढ़ रहे हैं। यह टैरिफ युद्ध अब ट्रंप की सबसे बड़ी भूल साबित हो रहा है, क्योंकि BRICS की ताकत अमेरिका को अलग-थलग कर सकती है। आइए समझते हैं कैसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.