नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- Top News Today: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्र के नाम संबोधन से ठीक पहले एक बड़ा बयान देते हुए कहा है कि ईरान के साथ चल रहे युद्ध में अमेरिका अपना अंतिम लक्ष्य स्पष्ट रूप से देख रहा है। रुबियो ने संकेत दिया कि अमेरिका के सैन्य अभियान के उद्देश्य जल्द ही हासिल हो जाएंगे और युद्ध कुछ हफ्तों में समाप्त हो सकता है। उन्होंने कहा कि ईरान कभी भी परमाणु हथियार हासिल नहीं कर पाएगा और अमेरिका इस्लामिक गणतंत्र की आतंकवाद प्रायोजित करने की क्षमता को पूरी तरह समाप्त करने के लिए कटिबद्ध है। इधर, मध्य पूर्व में जारी इस संघर्ष के बीच ईरान की राजधानी तेहरान में सत्ता संघर्ष की खबरें तेज हो गई हैं। राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान की भूमिका तेजी से सीमित होती जा रही है, जबकि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी ...