वॉशिंगटन, जनवरी 9 -- वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को कब्जे में लेने के बाद डोनाल्ड ट्रंप कुछ और देशों पर हमले की योजना बना रहे हैं। हाल ही में वाइट हाउस ने इस बात की पुष्टि की है कि अगर अमेरिका ग्रीनलैंड पर कब्जा करना चाहता है तो सभी विकल्प खुले हैं। यह बयान ऐसे समय आया है जब ट्रंप प्रशासन अगले हफ्ते डेनिश अधिकारियों के साथ एक हाई-स्टेक मीटिंग की तैयारी कर रहा है। वेनेजुएला पर ताकत के इस्तेमाल के बाद वाइट हाउस ने कई बार कहा है कि वह दुनिया के सबसे बड़े द्वीप पर कब्जे की तैयारी में है। डेनमार्क के प्रधानमंत्री ने क्या कहाजब ट्रंप ने ग्रीनलैंड के संबंध में अपनी योजनाओं पर बात की तो डेनिश प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसेन ने उनसे कहा था कि धमकियां रोकी जाएं। साथ ही चेतावनी दी थी कि इन धमकियों से 80 साल के ट्रांसअटलांटिक सुरक्षा संबंधों ...