नई दिल्ली, मार्च 11 -- दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने एलपीजी गैस की किल्लत को लेकर केंद्र सरकार पर जोरदार हमला किया है। केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लेते हुए उन्हें ट्रंप का गुलाम तक कह दिया। आप के राष्ट्रीय संयोजक ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी का कोई राज ट्रंप के पास है जिसकी वजह से वह देश को बर्बाद कर रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने युद्ध में अमेरिका और इजरायल का पक्ष लिया और ईरान को दुश्मन बना लिया, इसी वजह से यह संकट पैदा हुआ है।अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को एलपीजी संकट पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सरकार की विदेश नीति की आलोचना की। उन्होंने गैस आपूर्ति में कमी के लिए प्रधानमंत्री को सीधे जिम्मेदार बताते हुए कहा कि इससे एक करोड़ लोगों का रोजगार जा सकता है। उन्होंने क...