नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत और चीन को नरक का द्वार बताने वाली पोस्ट को रिपोस्ट कर विवादों में है। भारत सरकार की तरफ से इस पोस्ट की खुली आलोचना की गई थी। अब चीन की तरफ से भी इस पर बयान आया है। चीन की तरफ से ट्रंप की बार-बार वायरल होने वाले बयान देने की प्रवृत्ति पर तंज कसते हुए कहा गया कि ऐसे बयान जल्द ही मिट जाते हैं। भारत में चीनी दूतावास की प्रवक्ता यू जिंग ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर ट्रंप के पोस्ट को रिपोस्ट किया। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "वायरल शब्द मिट जाते हैं, असली साझेदारियां नहीं मिटतीं। द्विपक्षीय संबंध आपसी सम्मान पर बनते हैं। बयानबाजी पर नहीं।" इसके बाद उन्होंने भारत और चीन के झंड़े भी लगाए। बता दें, यह पूरा विवाद उस वक्त शुरू हुआ था जब राष्ट्रपति ट्रंप ने विवादित पॉडकॉस्टर माइकल सेव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.