नई दिल्ली, नवम्बर 13 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के साथ समझौता नहीं करने के संकेत से कच्चे तेल की कीमतें एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगी हैं। इससे पश्चिम एशिया में जारी युद्ध खत्म होने और ऑयल सप्लाई सामान्य होने की उम्मीदों को झटका लगा है।इस बीच भारत की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने भी रोजाना की तरह आज सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के रेट जारी कर दी हैं। पूरे देश में रेट में कोई बदलाव नहीं है। हालांकि, अब भी दुनिया के औसत रेट के मुकाबले भारत में पेट्रोल-डीजल काफी सस्ता है। हालांकि, अब भी दुनिया के औसत रेट के मुकाबले भारत में पेट्रोल-डीजल काफी सस्ता है। दुनिया में पेट्रोल का औसत रेट 145.86 रुपये है जबकि, भारत में 108.65 रुपये प्रति लीटर। डीजल की बात करें तो दुनिया में 1 लीटर डीजल की औसत कीमत 155.87 रुपये है जबकि, भारत में 98.10 रुपये। ...