नई दिल्ली, मई 8 -- गाजा के भविष्य को लेकर अमेरिकी मध्यस्थता वाली वार्ताओं के बीच इजरायल और हमास के बीच नाजुक युद्धविराम को बनाए रखने की कोशिशें जारी हैं। इसी दौरान हमास के वरिष्ठ नेता खलील अल-हय्या के बेटे की इजरायली हवाई हमले में मौत हो गई। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, हमास अधिकारियों ने बताया कि खलील अल-हय्या के चौथे पुत्र अज्जाम अल-हय्या गाजा शहर में इजरायली हमले में घायल हुए थे, जिनकी बाद में मौत हो गई। यह खलील अल-हय्या के परिवार का चौथा सदस्य है, जिसकी इजरायली हमलों में जान गई है। अक्टूबर में घोषित युद्धविराम के बावजूद इजरायली सेना गाजा में लगातार हमले कर रही है। इजरायल इन हमलों में उन ठिकानों को निशाना बना रहा है जिन्हें वह आतंकवादी ठिकाने मानता है। एक अलग हमले में गाजा शहर की एक चौकी पर हमास से जुड़े तीन सुरक्षाकर्मी मारे गए। हमास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.