नई दिल्ली, जून 15 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर आप्रवासन (Immigration) पर सख्त रुख अपनाते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट किया है। ट्रंप के इस पोस्ट ने बवाल मचा दिया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा है कि अगर आप तीसरी दुनिया से लोगों को आयात करते हैं, तो आप खुद तीसरी दुनिया बन जाते हैं। दुख की बात है कि अगर आप विकासशील देशों से लोगों को लाते हैं, तो जल्दी ही आपका देश भी तीसरी दुनिया का बन जाएगा और आप इसके लिए कुछ नहीं कर पाएंगे। अमेरिका को फिर से महान बनाओ! यह पोस्ट ऐसे समय में आया है जब अमेरिका में अवैध आप्रवासन को लेकर कानूनी और राजनीतिक बहस चरम पर है। ट्रंप ने अपने पूरे राजनीतिक करियर में सख्त आप्रवासन नीतियों की वकालत की है, जिसमें दक्षिणी सीमा पर दीवार निर्माण, अवैध प्रवासियों की डिपोर्टेशन और मेर...