ट्रंप के आदेश से अमेरिका-दक्षिण कोरिया का सैन्य अभ्यास छोटा हुआ
नई दिल्ली, अगस्त 19 -- दक्षिण कोरिया और अमेरिका अपने वार्षिक संयुक्त सैन्य अभ्यास की अवधि 11 दिन से घटाकर पांच दिन करेंगे। दोनों देशों ने बुधवार को यह जानकारी दी। साथ ही, कुछ मैदानी सैन्य प्रशिक्षण भी कम किया जाएगा। यह फैसला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस आदेश के बाद लिया गया, जिसमें उन्होंने अभ्यास में अमेरिकी भागीदारी को काफी कम करने का निर्देश दिया था। सैन्य अभ्यास में यह बदलाव ऐसे समय हुआ जब चीन के विदेश मंत्री वांग यी दक्षिण कोरिया के दौरे पर हैं। वह क्षेत्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करेंगे। इन बातचीत में कोरियाई प्रायद्वीप की स्थिति पर भी चर्चा होने की उम्मीद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.