नई दिल्ली, मई 24 -- White House Firing: अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी स्थित अमेरिकी राष्ट्रपति के निवास वाइट हाउस के पास शनिवार शाम को अचानक अंधाधुंध गोलीबारी से हड़कंप मच गया। सुरक्षा घेरे के बिल्कुल नजदीक हुई इस वारदात के बाद सीक्रेट सर्विस के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया और पूरे वाइट हाउस परिसर को तुरंत लॉकडाउन कर दिया गया। अधिकारियों के मुताबिक, जवाबी कार्रवाई में संदिग्ध हमलावर को गोली लगी है और वह गंभीर रूप से घायल है, जिसे अस्पताल ले जाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...