वॉशिंगटन, मई 1 -- ईरान में चल रहे युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप को लेकर एक बड़ा सवाल उठा है। अमेरिकी कांग्रेस ने पूछा है कि क्या डोनाल्ड ट्रंप की मानसिक स्थिति इतनी अच्छी है कि वह राष्ट्रपति पद पर बने रहें? कांग्रेस ने यह सवाल, अमेरिका के युद्ध सचिव पीट हेगसेठ से पूछा है। इन सवालों के जवाब में पीट हेगसेठ भड़क उठे हैं। उन्होंने जवाब देने के बजाए उल्टा सवाल दाग दिया है। उन्होंने कहाकि क्या इस तरह के सवाल कभी ट्रंप के पूर्ववर्ती, जो बाइडेन से भी पूछा गया है। बता दें कि यह सवाल सोशल मीडिया पर ट्रंप द्वारा की जा रही टिप्पणियों और पूरी सभ्यता को खत्म करने की धमकियों के मद्देनजर पूछा गया है। किसने पूछा थापीट हेगसेठ से यह सवाल डेमोक्रेट सांसद सारा जैकब्स ने पूछा था। हालांकि पीट हेगसेठ के आक्रामक अंदाज पर भी सारा का मिजाज नर्म नहीं पड़ा। जैकब्स ने फि...