देहरादून, जनवरी 22 -- Donald Trump Tariffs Impact India: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारत पर थोपे गए 50 फीसदी टैरिफ से उत्तराखंड राज्य के उद्योग प्रभावित होने लगे हैं। हैंडीक्राफ्ट, आर्टिफिशियल ज्वैलरी और एग्रो सेक्टर के निर्यात में करीब 20 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। इस वजह से करीब एक हजार श्रमिकों के रोजगार भी प्रभावित हुआ है। इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से इस संदर्भ में आंकलन रिपोर्ट तैयार की गई है। रिपोर्ट के अनुसार टैरिफ की वजह से हरिद्वार और देहरादून की 25 के करीब यूनिटें सर्वाधिक प्रभावित हुई हैं और उन्हें साल में कुल 200 करोड़ का नुकसान होने का अनुमान है। विदित है कि ट्रंप ने पिछले साल 31 जुलाई को भारत पर टैरिफ लगाया था और उसके बाद से राज्य के निर्यात पर बुरा असर पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- अगली बार बयान द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.