पेरिस, जनवरी 8 -- रूस से कच्चा तेल खरीदने को लेकर अमेरिका के साथ बढ़ते तनातनी और नई टैरिफ की धमकियों के बीच भारत को पोलैंड का समर्थन मिला है। पोलैंड ने कहा है कि भारत ने रूसी तेल आयात में कटौती शुरू कर दी है। यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका ने भारत पर 500 फीसदी तक टैरिफ लगाने की चेतावनी को और तेज कर दिया है। बुधवार को वीमर ट्रायंगल (Weimar Triangle) ग्रुपिंग के साथ भारत की पहली बातचीत के बाद पेरिस में बोलते हुए, पोलैंड के विदेश मंत्री राडोस्लाव सिकोरस्की ने कहा कि वह इस बात से संतुष्ट हैं कि भारत ने रूसी तेल आयात में कटौती शुरू कर दी है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर और अन्य यूरोपीय नेताओं की मौजूदगी में सिकोरस्की ने कहा,"मैंने इस बात पर संतोष जताया कि भारत ने रूसी तेल आयात घटाया है, क्योंकि इससे पुतिन की युद्ध मशीन को ईंधन मिलता है। इस मुद्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.