नई दिल्ली, मई 19 -- अमेरिका और ईरान के बीच अस्थिर युद्धविराम एक बार फिर अनिश्चितता के दौर में पहुंच गया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) जैसे खाड़ी सहयोगी देशों के अनुरोध पर ईरान पर नए सैन्य हमले रोक दिए हैं। ट्रंप ने दावा किया कि तेहरान के साथ गंभीर बातचीत चल रही है, जिससे एक स्वीकार्य समझौता संभव है। हालांकि, अमेरिकी मीडिया आउटलेट एक्सियोस ने सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट किया है कि ईरान का नया प्रस्ताव युद्ध समाप्त करने के लिए कोई ठोस सुधार नहीं लाता और पूरी तरह अपर्याप्त है। न्यूयॉर्क पोस्ट को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने स्पष्ट संदेश दिया कि हम तेहरान को कोई रियायत देने के लिए तैयार नहीं हैं। इस्लामी शासन अच्छी तरह जानता है कि आगे क्या होने वाला है। उन्होंने कहा कि ईरान पहले से कहीं अधिक समझौते के ...