नई दिल्ली, मार्च 22 -- ईरान की इस्लामी क्रांतिकारी गार्ड्स (IRGC) ने रविवार को कड़ा बयान जारी करते हुए चेतावनी दी है कि अगर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरानी ऊर्जा सुविधाओं पर हमला करने की अपनी धमकी को अमल में लाते हैं, तो ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह बंद कर देगा। IRGC के बयान में कहा गया है कि ट्रंप प्रशासन द्वारा ईरानी बिजली संयंत्रों या ऊर्जा ढांचे को निशाना बनाए जाने पर होर्मुज जलमार्ग को स्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा, जिसे तब तक नहीं खोला जाएगा जब तक प्रभावित सुविधाएं पुनर्निर्मित नहीं हो जातीं। यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की उस धमकी के ठीक एक दिन बाद आया है, जिसमें उन्होंने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर कहा था कि यदि ईरान 48 घंटों के भीतर होर्मुज जलडमरूमध्य को बिना किसी धमकी के पूरी तरह न...