ट्रंप का बड़ा AI दांव, खुफिया प्रमुख जे क्लेटन को सौंपी नई 'सुपर इंटेलिजेंस फोर्स' की कमान
नई दिल्ली, अक्टूबर 4 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को राष्ट्रीय खुफिया निदेशक जे क्लेटन को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर बने नए सरकारी कार्यबल का प्रमुख नियुक्त किया। ट्रंप एआई को 'सुपर इंटेलिजेंस' कहना पसंद करते हैं, इसलिए इस कार्यबल का नाम 'सुपर इंटेलिजेंस फोर्स' रखा गया है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह कार्यबल सरकारी कोशिशों में तालमेल बनाएगा, ताकि अमेरिका सुपर इंटेलिजेंस के क्षेत्र में दुनिया का नेतृत्व जारी रखे। कई लोगों का मानना है कि यह तकनीक औद्योगिक क्रांति और इंटरनेट से भी बड़ी है। उनका कहना है कि यह बल सभी अमेरिकियों के हितों की रक्षा करेगा और उनके जीवन को बेहतर बनाने में मदद करेगा। बता दें कि यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है, जब कई शोधकर्ता एआई के संभावित खतरों की चेतावनी दे रहे हैं। हाल में ऐसे मामले सामने आए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.