नई दिल्ली, जून 23 -- अमेरिका में नागरिकता हासिल करना अब काफी महंगा हो सकता है। ट्रंप प्रशासन ने अमेरिकी नागरिकता के आवेदन शुल्क में भारी बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा है। शुल्क में करीब 75 प्रतिशत की वृद्धि के साथ ही कम आय वाले आवेदकों को दी जाने वाली शुल्क माफी और छूट को भी पूरी तरह समाप्त करने की तैयारी है। माना जा रहा है कि अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (DHS) के इस कदम से विशेष रूप से भारतीय मूल के ग्रीन कार्ड धारकों पर असर पड़ने की आशंका है। अमेरिकी नागरिकता और आव्रजन सेवा (USCIS) द्वारा जारी प्रस्तावित नियम के अनुसार, फॉर्म N-400 (नागरिकता आवेदन) की फीस कागजी आवेदन के लिए 760 डॉलर से बढ़कर 1330 डॉलर और ऑनलाइन आवेदन के लिए 710 डॉलर से बढ़कर 1280 डॉलर हो जाएगी। साथ ही, नागरिकता अस्वीकृति की समीक्षा के लिए दायर किए जाने वाले फॉर्म N-336 की फीस भी...