नई दिल्ली, मार्च 11 -- दुनिया भर में ऊर्जा संकट के बीच डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान से मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंस्ट्रीज के शेयरों में आज तेजी देखने को मिल रही है। शुरुआती कारोबार में ही रिलायंस इंस्ट्रीज 1.69 पर्सेंट की तेजी के साथ सेंसेक्स टॉप गेनर बन गया। यह 1432 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा था। इस बीच शेयर मार्केट एक बार फिर गिरावट की पटरी पर आ गया है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 255 अंक नीचे 77950 पर आ गया । जबकि, निफ्टी 67 अंकों की गिरावट के साथ 24194 पर ट्रेड कर रहा था। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि भारत की सबसे बड़ी निजी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज, अमेरिका में पिछले 50 सालों में पहली नई ऑयल रिफाइनरी बनाने जा रही है। ट्रंप ने इसे 'ऐतिहासिक सौदा' बताया है। यह विशाल परियोजना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.