नई दिल्ली, जुलाई 22 -- Trump Tariff Impacts: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार, 22 जुलाई 2026 को घोषणा की कि अमेरिका में आने वाली सभी जेनेरिक दवाओं पर 1 अगस्त 2026 से टैरिफ लागू किया जाएगा। इससे भारतीय फार्मा कंपनियां सन फार्मा, ल्यूपिन, सिप्ला आदि चर्चा में आ गई हैं। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर लिखा कि सभी जेनेरिक दवाओं पर दो साल की अवधि के लिए कोई टैरिफ नहीं लगेगा। उसके बाद, 1 अगस्त 2028 से टैरिफ बढ़ाकर 100% कर दिया जाएगा, और 1 अगस्त 2029 तक इसे 200% कर दिया जाएगा। इसका असर आज फार्मा स्टॉक्स पर देखने को मिल सकता है उन्होंने आगे लिखा, "ऐसा जेनेरिक दवाओं का उत्पादन अमेरिका वापस लाने के लिए किया जा रहा है। जो कंपनियां तय समय में अमेरिका में फैक्ट्री और उपकरण नहीं लगाती, उन्हें इस दंडात्मक शुल्क का सामना करना पड...