ट्रंप का ऐसा मजाक! यूरोपीय संसद के पास लगाई गई नग्न मूर्ति, लिखा- अन्याय का राजा
स्ट्रासबर्ग, अक्टूबर 8 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक ऐसी मूर्ति सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक खूब ध्यान खींचा है। फ्रांस के स्ट्रासबर्ग में यूरोपीय संसद के पास ट्रंप की एक विवादित मूर्ति लगाई गई है। इसे 23 कैरेट सोने से कोट किया गया है और इसका नाम 'द ऑरेंज प्लेग' रखा गया है। डेनमार्क के मूर्तिकार जेन्स गाल्शियोट ने करीब आठ फुट लंबी इस मूर्ति को तैयार किया है। इसमें ट्रंप को पूरी तरह नग्न दिखाया गया है। उनके एक हाथ में गोल्फ क्लब और दूसरे हाथ में न्याय का तराजू है। मूर्ति में एक काफी छोटे और थके हुए व्यक्ति को ट्रंप को अपने कंधों पर उठाए हुए दिखाया गया है। उसके नीचे ग्लोब जैसी आकृति भी बनाई गई है।मूर्ति के नीचे लिखा है 'द किंग ऑफ इनजस्टिस' मूर्ति के बेस पर 'द किंग ऑफ इनजस्टिस' यानी अन्याय का राजा ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.