ट्रंप उलझन में... अभी और लक्ष्य आएंगे सामने; पूर्व NSA ने ही खोली अमेरिकी राष्ट्रपति की पोल
नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- Iran war update: पश्चिम एशिया में जारी जंग अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए अब गले में फंसी हुई हड्डी बनता जा रहा है। एक ऐसी हड्डी, जिसे न वह उगल पा रहे हैं और न ही निगल पा रहे हैं। ट्रंप की इसी स्थिति को लेकर उनके पुराने सलाहकार जॉन बोल्टन ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि ट्रंप को पता ही नहीं है कि उन्हें ईरान में करना क्या है। युद्ध को लेकर अमेरिका के उद्देश्य साफ नहीं है। ऐसी स्थिति में यह युद्ध अभी और भी ज्यादा लंबा चल सकता है। ईरान युद्ध को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा दिए गए संबोधन को बॉल्टन ने विरोधाभासी करार देते हुए कहा कि उनके भाषण से कुछ भी साफ नहीं हुआ। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि युद्ध को लेकर ट्रंप की टिप्पणियां विरोधाभासी थीं और यह अनुमान लगाना बहुत मुश्किल है कि आगे क्या हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.