ट्रंचिंग ग्राउंड में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, माल बरामद
रुडकी, जून 10 -- मंगलौर। नगर पालिका के ट्रंचिंग ग्राउंड में चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सामान और वारदात में इस्तेमाल कार भी बरामद कर ली है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी का चालान कर दिया है। नगर पालिका के जेसीबी ऑपरेटर रिजवान निवासी मोहल्ला किला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। मामले के खुलासे के लिए पुलिस टीम का गठन किया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया, जिसके बाद आरोपी को दबोच लिया गया। यह भी पढ़ें- नगर पालिका के ट्रंचिंग ग्राउंड में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए नकाबपोश चोर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.