देहरादून, मार्च 5 -- सालावाला में ट्यूशन से लौट रहे 16 वर्षीय किशोर को बरसाती नदी में ले जाकर ईंट और डंडों से हमला किया गया। गनीमत रही कि वहां से गुजर रहे हाथीबड़कला चौकी के एक सिपाही ने मौके पर पहुंचकर किशोर की जान बचा ली। पुलिस ने पिता की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। न्यू कैंट रोड स्थित परसोली वाला निवासी संजीव चंद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा बीते दो मार्च को सालावाला में ट्यूशन पढ़ने गया था। शाम करीब 5:30 बजे लौटते समय तीन परिचित और उनके अन्य साथियों ने उसे जबरन उठा लिया। आरोपी उसे नया गांव की ओर नदी में ले गए और ईंट-डंडों से बुरी तरह पीटा। इस दौरान आरोपियों ने किशोर का मोबाइल फोन भी जमीन पर पटक कर तोड़ दिया। इस दौरान वहां से गुजर रहे सिपाही ने किशोर को बचाया। परिजनों के अनुसार किशोर को जबरन उठाकर ले जाने की सी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.