उरई, सितम्बर 2 -- कुठौंद। संवाददाता थाना थाना क्षेत्र के जुगराजपुर गांव की सड़क पर दबंग ने कक्षा 12 की दिव्यांग नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ की और विरोध पर मारपीट कर ब्लेड मारकर जख्मी कर दिया। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद समेत तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।सिरसाकलार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय छात्रा हाथ से दिव्यांग है और साइकिल से कुठौंद ट्यूशन पढ़ने जाती है। बुधवार सुबह करीब 10 बजे वह ट्यूशन पढ़कर साइकिल से घर लौट रही थी। कुठौंद से टिकरी जाने वाले रास्ते पर जुगराजपुर गांव के पास लल्लू पाल के ट्यूबवेल के सामने कुछ युवकों ने उसे रोक लिया। छात्रा के भाई ने बताया कि आरोपी गौरव और अमन निवासी जुगराजपुर समेत तीन अज्ञात युवकों ने बहन को रोककर छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब बहन ने विरोध किया...