ट्यूशन बंक कर नदी में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत
जमशेदपुर, मार्च 19 -- मानगो गौड़ बस्ती के पास मंगलवार शाम लगभग 4 बजे नहाने के दौरान स्वर्णरेखा नदी में डूबकर गोलमुरी के 14 वर्षीय आयुष कुमार की मौत हो गई। आयुष गोलमुरी केबुल टाउन का रहने वाला था। परिजनों को घटना की सूचना शाम 6 बजे मिली। इसके बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना के बाद पुलिस भी पहुंची। शव को पांच घंटे बाद 9 बजे बरामद किया गया। एमजीएम अस्पताल के शीत गृह में शव को रखवा दिया गया है। बुधवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, आयुष मंगलवार दोपहर करीब एक बजे घर से ट्यूशन के लिए निकला था, लेकिन ट्यूशन क्लास बंक कर कुछ साथियों के साथ मानगो गौड़ बस्ती में नदी किनारे पहुंच गया। बताया जा रहा है कि करीब तीन बजे आयुष अपने छह अन्य दोस्तों के साथ नदी घाट पर पहुंचा, जहां दो किशोर नदी में नहाने के लिए उतरे। इस दौरान आयुष अचानक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.