ट्यूशन फीस का विवरण नहीं दे रहे वित्त विहीन और निजी विद्यालय
बागपत, जुलाई 8 -- बागपत। आदेश के बावजूद जिले के सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड और यूपी बोर्ड के विद्यालयों में निर्धारित की गई तिथि तक ट्यूशन फीस का विवरण नहीं दिया। इससे शासन को सूचना न मिलने पर नाराजगी जाहिर की गई है। डीआईओएस की ओर से विद्यालयों को नोटिस जारी किया गया है। साथ ही मान्यता प्रत्याहरण की चेतावनी दी गई है। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा नौ से 12वीं तक के विद्यार्थियों से ली जाने वाली ट्यूशन फीस का विवरण मांगा है। इस संबंध में सभी बोर्ड के विद्यालयों को पत्र जारी किया गया था और सभी विद्यालयों के संचालकों को निर्देशित किया गया कि छह जुलाई तक हर हाल में ट्यूशन फीस का विवरण दिए गए प्रारूप पर उपलब्ध कराएंगे। जिले के 35 सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड व 64 माध्यमिक शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त वित्तविहीन विद्यालयों ने ट्यूशन फीस की सूचना उपलब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.