बागपत, फरवरी 27 -- दाहा। बेगमाबाद गढ़ी गांव से ट्यूशन पढ़ने जा रहे तीन छात्रों को कई युवकों ने लाठी डंडों एवं चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित छात्र के ताऊ ने दोघट थाने पर तीन नामजद एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बेगमाबाद गढ़ी गांव निवासी जीतसिंह पुत्र दरियाव ने दोघट थाने पर तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसका भतीजा अंश तोमर पुत्र हरेंद्र तोमर कक्षा 11 वीं का छात्र है। वह 21 फरवरी को अपने गांव से अपने मित्र भूषण सैनी के साथ आजमपुर मुलसम गांव में एक अध्यापक के पास बाइक द्वारा ट्यूशन पढ़ने गया था, लेकिन उस दिन अवकाश के कारण वे दोनों वापस आ रहे थे तो रास्ते में एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ रहे भूषण के छोटे भाई लक्ष्य को भी बाइक पर बैठा लिया। वहां खड़े शाहजहांपुर गांव निवासी मोईन ने उनसे गाली गलौच शुरू कर दी। बाद...