बिजनौर, मार्च 11 -- चांदपुर। नगर के मोहल्ला मुफ्ती सराय में ट्यूशन पढ़ने गई चार वर्षीय बच्ची पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। हमले में बच्ची की गर्दन और कान पर चोट आई है। परिजनों ने बच्ची को उपचार के लिए सीएचसी स्याऊ में भर्ती कराया। नगर के मोहल्ला मुफ्ती सराय में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को ट्यूशन पढ़ने गई एक मासूम बच्ची पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। मोहल्ला मुफ्ती सराय निवासी रिंकू की चार वर्षीय पुत्री तनुजका मोहल्ले में ही ट्यूशन पढ़ने गई थी। इसी दौरान एक आवारा कुत्ते ने अचानक बच्ची पर हमला बोल दिया। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर आसपास के मोहल्लेवासी मौके पर पहुंचे और किसी तरह बच्ची को कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया। हालांकि तब तक कुत्ता बच्ची की गर्दन और कान पर काट चुका था, जिससे वह घायल हो ...