हापुड़, जनवरी 31 -- बाबूगढ़ थाना क्षेत्र से एक नाबालिग छात्रा के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। परिजन ने छात्रा के मिलने के संभावित स्थानों पर काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। परिजन ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ बहला-फुसलाकर छात्रा का अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस छात्रा की तलाश कर रही है। बाबूगढ़ छावनी होली चौक के गौरव कुमार ने बताया कि उनकी 16 वर्षीय भांजी कक्षा 11वीं की छात्रा है। वह उसके पास रहकर पढ़ाई करती है। छात्रा 29 जनवरी की शाम करीब छह बजे ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। परिजन ने रिश्तेदारों व परिचितों से भी संपर्क किया और उसके मिलने के संभावित स्थानों पर भी तलाश की, लेकिन छात्रा का कोई सुराग नहीं लग सका। बाबूगढ़ थाना प्रभारी निरी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.