मुंगेर, मार्च 21 -- हेमजापुर, संवाद सूत्र। हेमजापुर थानाक्षेत्र अंतर्गत सुंदरपुर स्थित एनएच 80 पर शुक्रवार की शाम सड़क हादसे में एक 11 वर्षीय बालक की मौत हो गयी। मृतक आदित्य कुमार पिता मुन्ना कुमार सुंदरपुर का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार, आदित्य ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहा था, तभी लखीसराय से मुंगेर को आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उसे टक्कर मार दी। बालक को टक्कर मारने के बाद स्कार्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक स्कूल की दीवार से टकरा गयी। स्थानीय लोगों की मदद से घायल बालक को तुरंत 112 एम्बुलेंस के जरिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। चालक कासिम बाजार स्थित करबला का रहने वाला बताया जाता है। स्कॉर्पियो में चालक के अलावा एक ...