गंगापार, मार्च 11 -- ट्यूशन से लौट रहे एक मासूम छात्र को नकाबपोश बाइक सवार ने अपहरण की कोशिश की। गनीमत रही कि छात्र को उठाते समय वह गिरकर भाग निकला। परिजनों ने थाने में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। इरादतगंज रीवा रोड निवासी कपड़ा व्यवसाई विनोद केसरवानी का 12 वर्षीय बेटा लक्ष्य केसरवानी दांदुपुर स्थित जेपीएस पब्लिक स्कूल में कक्षा पांच में पढ़ता है। मंगलवार के दिन स्कूल से घर आने के बाद घर से दो किलोमीटर दूर बोगी गांव स्थित राम खेलावन बालिका इंटर कॉलेज में ट्यूशन पढ़ने गया था। शाम छह बजे वह ट्यूशन से अकेले वापस घर को निकला कि स्कूल से कुछ ही दूरी नहर पुलिया के पास पर मुंह पर मास्क लगाए बाइक सवार बदमाश ने छात्र को पीछे से कालर पकड़ उठा कर बाइक पर बैठाने की कोशिश की तो कालर की बटन टूट जाने से वह सड़क पर गिर भाग निकला और घर जाकर आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.