नई दिल्ली, अगस्त 26 -- उत्तर प्रदेश के बिजनौर में साहसी लड़की ने मनचलों को सबक सीखा दिया। ट्यूशन पढ़कर साइकिल से अपने गांव लौट रही किशोरी से बाइक सवार दो युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने किशोरी को बाइक पर खींचने का प्रयास किया। इस पर किशोरी दोनों मनचलों से भिड़ गई और चप्पलों से दोनों की धुनाई कर दी। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मंगलवार शाम किशोरी ट्यूशन पढ़कर साइकिल से गांव लौट रही थी। आरोप है कि गांव रामसहायवाला के रहने वाले एहतेशाम और जीशान ने रास्ते में किशोरी को रोक लिया और छेड़छाड़ करने लगे। किशोरी ने विरोध किया तो युवक...