हापुड़, फरवरी 14 -- कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के मोहल्ला भंडा पट्टी काजीवाड़ा में मस्जिद के पास एक दुस्साहसिक वारदात ने पूरे इलाके में अफरा तफरी मची दी। ट्यूशन से घर लौट रही तीन नाबालिग बहनों में से एक का हाथ पकड़कर किशोर ने उसे खींचने की कोशिश की। घटना यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। पुलिस ने बाल अपचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे अभिरक्षा में ले लिया है। हालांकि वायरल वीडियो की हिंदुस्तान पुष्टि नहीं करता है। जानकारी के अनुसार नगर के एक मोहल्ले की 12 वर्षीय नाबालिग छात्रा शुक्रवार शाम करीब अपनी चचेरी और तेहेरी बहन के साथ ट्यूशन पढ़कर वापस घर लौट रही थी। जैसे ही वह मोहल्ला भंडापट्टी काजीवाड़ा स्थित मस्जिद के पास पहुंचने पर पहले से ही वहां घात लगाए खड़े एक किशोर ने एक बहन का हाथ जोर से पकड़ा और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.