धनबाद, मई 20 -- थाना क्षेत्र के शालीमार निवासी ट्यूशन टीचर संपत कुमार वर्मा के साथ मारपीट का मामला मंगलवार को सामने आया। पीड़ित ने जोड़ापोखर थाना में लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। ट्यूशन टीचर ने बताया कि वह शिमला बहाल जा रहे थे। शाम करीब पांच बजे भागा सोखा कुली के पास दो बाइक पर सवार अज्ञात युवकों ने उन्हें रोका और पीठ पर वार कर दिया। अचानक हमले से वह बाइक समेत गिर पड़े और घायल हो गए। मारपीट के बाद आरोपी फरार हो गए। पीड़ित का आरोप है कि इन्हीं युवकों ने पहले भी उनसे मारपीट की थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...