मुरादाबाद, फरवरी 11 -- क्षेत्र के एक गांव में ट्यूशन टीचर और छात्र के बीच पनपा प्रेम संबंध का मामला बुधवार को थाने की दहलीज तक पहुंच गया। एक साल से चल रहे इस प्रेम प्रसंग में नया मोड़ तब आया जब शिक्षिका ने शादी का प्रस्ताव रखा और छात्र ने इनकार कर दिया। मामला पुलिस तक पहुंचने और घंटों चले हंगामे के बाद आखिरकार दोनों पक्ष शादी के लिए राजी हो गए और सहमति के साथ गांव लौट गए। गांव की ही एक एमएससी की छात्रा गांव के ही एक युवक को ट्यूशन पढ़ाती थी। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोस्ती प्यार में बदल गई। करीब एक साल तक दोनों का प्रेम परवान चढ़ता रहा। बताया जा रहा है कि जब शिक्षिका को अपने गर्भवती होने की जानकारी हुई, तो उसने युवक पर शादी के लिए दबाव बनाया। युवक के शादी से कदम पीछे खींचने पर मामला बिगड़ गया। पीड़ित टीचर बुधवार को छजलैट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.