जहानाबाद, मार्च 29 -- सूबे में नौवीं स्थान मिलने पर अरवल के फखरपुर गांव में खुशी का है माहौल आगे भी कड़ी मेहनत कर आईआईटीयन बनना चाहती है सुप्रिया अरवल, निज संवाददाता। सुप्रिया कुमारी ने बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में 483 अंक लाकर फखरपुर गांव एवं फखरपुर उच्च विद्यालय सहित जिले का नाम रोशन किया है। सुप्रिया कुमारी के पिता अरविंद कुमार सिंह गांव में ही घूम घूम कर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाते हैं। ट्यूशन पढ़ने वाले अरविंद कुमार सिंह की पुत्री ने मैट्रिक परीक्षा में 96. 61 प्रतिशत नंबर लाकर नाम रोशन किया है। सुप्रिया कुमारी की माता जूली देवी गृहणी है। घर का कामकाज देखती है सुप्रिया कुमारी पढ़ने में शुरू से ही काफी तेज थी। वह आगे आईआईटी करना चाहती है। सुप्रिया कुमारी के पिता अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि बिहार बोर्ड के द्वारा रिजल्ट घोषित करने से पह...