ट्यूशन जा रहे छात्रों से मारपीट कर ताना तमंचा
बागपत, मई 8 -- बड़ौत। नगर में टयूशन जा रहे दो छात्रों को आधा दर्जन से अधिक युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। लोयन निवासी गौरव तोमर ने बताया कि उसका बेटा वंश अपने दोस्तों के साथ टयूशन जा रहा था। इस दौरान रास्ते में चार बाइकों पर सवार होकर आए आठ से दस युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। युवकों ने वंश के साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। उसने बचाने आए उसके दोस्त अनुभव दांगी के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। आरोपियों ने तमंचा निकाल कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। वंश तोमर ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। इंस्पेक्टर दीक्षित कुमार ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.