ट्यूशन जाने की बात कहकर निकला छात्र लापता
हल्द्वानी, मई 14 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। थाना काठगोदाम क्षेत्र के ब्यूरा खाम का रहने वाला 12 वर्षीय छात्र लापता हो गया। परिजनों के मुताबिक छात्र ट्यूशन जाने की बात कहकर घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर में दादा ने कहा कि उनका पोता 12 की शाम करीब पांच बजे घर से ट्यूशन पढ़ने की बात कहकर निकला था। ट्यूशन सेंटर घर के पास ही है, लेकिन पोता न तो वहां पहुंचा और न ही वापस घर लौटा। एसओ विमल मिश्रा ने बताया कि मामले में टीम लगी है। जल्द छात्र को बरामद कर लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.