ट्यूशन गए छात्र की गोली लगने से मौत, मकान में रखी शिकारी बंदूक देखने के दौरान चली
हिन्दुस्तान संवाददाता, अगस्त 9 -- आगरा के पिनाहट थाना क्षेत्र के बसई अरेला गांव में शनिवार शाम ट्यूशन पढ़ने गए 16 वर्षीय छात्र की गोली लगने से मौत हो गई। हादसा पड़ोसी के निर्माणाधीन मकान में हुआ, जहां ट्यूशन पढ़ाई जा रही थी। पुलिस के अनुसार, मकान में शिकारियों की बंदूक रखी थी। छात्रों की नजर बंदूक पर पड़ने के बाद उसे देखने के दौरान अचानक गोली चल गई। गंभीर रूप से घायल छात्र ने एसएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, मृतक के पिता ने एक छात्र पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।ट्यूशन पढ़ने गए छात्र की गोली लगने से मौत बसई अरेला निवासी किसान विनोद प्रजापति का 16 वर्षीय बेटा मोहित इंटर का छात्र था। चार भाई-बहनों में वह दूसरे नंबर पर था। मोहित का एक छोटा भाई और दो बहनें हैं। वह पड़ोसी ओम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.